यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस ब्यौरे को डाउनलोड कर विभिन्न अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध करवाया जा सकेगा.

Updated: June 6, 2018, 11:35 PM IST
यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत यूजर अपने आधार में किए गए बदलावों की जानकारी भी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे. यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस ब्यौरे को डाउनलोड कर विभिन्न अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध करवाया जा सकेगा.
पांडे ने कहा ,‘यह एक और नई और उपयोगी सुविधा है जिसके जरिए लोग अपने आधार में बदलाव / अपडेट की हिस्ट्री यूआईडीएआई की वेबसाइट ले सकेंगे. इसका बीटा वर्जन पेश किया गया है.’ इसके लिए आधार धारकों को यूआईडीएआई वेबसाइट पर आधार ‘ अपडेट हिस्ट्री ’ का इस्तेमाल करना होगा.
इसके लिए आधार की वेबसाइट पर एक अलग से सेक्शन होगा. वहां आपको आधार कार्ड संख्या या वर्चुअल आईडी और कैप्चा फिल अप करना होगा. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फिल करना होगा ताकि आप हिस्ट्री देख सकें. UIDAI के सूत्रों के अनुसार आधार पर अपडेट की हिस्ट्री डेट वाइज डिटेल्स बताएगा.
पांडे ने कहा, ''आधार अपडेट की हिस्ट्री पाने से लोगों का भरोसा बढ़ेगा क्योंकि वे अब नौकरियों, स्कूल प्रवेश, विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन करते समय अपने अपडेटेड हिस्ट्री का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर मामलों में उन्हें आमतौर पर पूछा जाता है पिछले दो या तीन वर्षों का उनका पुराना पता दें.'
from Latest News देश News18 हिंदीपांडे ने कहा ,‘यह एक और नई और उपयोगी सुविधा है जिसके जरिए लोग अपने आधार में बदलाव / अपडेट की हिस्ट्री यूआईडीएआई की वेबसाइट ले सकेंगे. इसका बीटा वर्जन पेश किया गया है.’ इसके लिए आधार धारकों को यूआईडीएआई वेबसाइट पर आधार ‘ अपडेट हिस्ट्री ’ का इस्तेमाल करना होगा.
इसके लिए आधार की वेबसाइट पर एक अलग से सेक्शन होगा. वहां आपको आधार कार्ड संख्या या वर्चुअल आईडी और कैप्चा फिल अप करना होगा. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फिल करना होगा ताकि आप हिस्ट्री देख सकें. UIDAI के सूत्रों के अनुसार आधार पर अपडेट की हिस्ट्री डेट वाइज डिटेल्स बताएगा.
पांडे ने कहा, ''आधार अपडेट की हिस्ट्री पाने से लोगों का भरोसा बढ़ेगा क्योंकि वे अब नौकरियों, स्कूल प्रवेश, विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन करते समय अपने अपडेटेड हिस्ट्री का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर मामलों में उन्हें आमतौर पर पूछा जाता है पिछले दो या तीन वर्षों का उनका पुराना पता दें.'
https://ift.tt/2JA2kN8
0 Comments