आरएसएस ने जब से प्रणब मुखर्जी को अपने प्रोग्राम का न्योता दिया है, तब से इस मसले पर बहस छिड़ी है. इस फैसले से कांग्रेस पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई. चिदंबरम, जयरमेश समेत तमाम कांग्रेसी इस पर अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं.

Updated: June 7, 2018, 12:02 AM IST
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों की नाराज़गी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रोग्राम में शिरकत करने नागपुर पहुंचे हैं. आज प्रणब मुखर्जी नागपुर में संघ के शैक्षिक पाठ्यक्रम का तृतीय शिक्षा वर्ग पास करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. इस बीच पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उन्हें संघ को लेकर नसीहत दी है. शर्मिष्ठा ने अपने पिता को आगाह करते हुए कहा, "आरएसएस आपका गलत इस्तेमाल कर सकता है."
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, "उम्मीद है आज कि घटना के बाद प्रणब मुखर्जी इस बात को मानेंगे कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है. यहां तक कि आरएसएस भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि आप अपने भाषण में उनके विचारों का समर्थन करेंगे." पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा ने लिखा, "भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें बनी रहेंगी और उनको नकली बयानों के साथ प्रसारित किया जाएगा."
बता दें कि इसके पहले ऐसी खबरें भी चर्चा में थीं कि शर्मिष्ठा बीजेपी से जुड़ सकती हैं. हालांकि, शर्मिष्ठा ने इन खबरों को महज़ अफवाह करार दिया है.

Hope @CitiznMukherjee now realises from todays’ incident, how BJP dirty tricks dept operates. Even RSS wouldn’t believe that u r going 2 endorse its views in ur speech. But the speech will be forgotten, visuals will remain & those will be circulated with fake statements. 1/2
https://ift.tt/2sMlogr
0 Comments