आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान से पहले विंदु दारा सिंह, गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा जैसे नाम भी विवादों में आ चुके हैं.

Updated: June 2, 2018, 8:16 PM IST
साल 2013 में आईपीएल को स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी ने दागदार बनाया था और इससे बाहर निकलने में बीसीसीआई को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन हाल फिलहाल बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की वजह से आईपीएल एक बार फिर सुर्खियों में है.
वैसे अरबाज खान ने ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल में अपना बयान दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले 6 सालों से वो आईपीएल में बेटिंग कर रहे हैं. पिछले साल के आईपीएल में 2 करोड़ 75 लाख की बेटिंग वो हारे, लेकिन उसके बाद वो कई मैच में सोनू जालान के जरिये जीते भी. क्राइम ब्रांच ने अरबाज खान से काफी देर तक पूछताछ की. बाहर निकलने के बाद अरबाज खान ने कहा कि वह पुलिस के साथ पूरा को-ऑपरेट कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, जांच में 10 से 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो बेटिंग किया करते थे.
साल 2013 में सट्टेबाजी के बड़े चेहरों के पकड़े जाने का सिलसिला तब सामने आया था जब स्पॉट फिक्सिंग विवाद शुरू हुआ. हर कोई जानता है कि तब एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण जैसे खिलाड़ी फंसे थे. हालांकि आईपीएल में सट्टेबाजी का ये खेल नया नहीं है और इसमें कई बड़े नाम सामने आये हैं.
विंदु दारा सिंह: बिग बॉस सीजन-3 के विजेता विंदु दारा सिंह को 2013 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया और वहीं से बॉलीवुड का आईपीएल सट्टेबाजी से बड़ा कनेक्शन सामने आया था. वह भारत में 2011 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से ही पुलिस की रडार पर थे. खैर, 2013 में गिरफ्तारी के बाद उन्हें जल्द जमानत भी मिल गई थी.

गुरुनाथ मयप्पन: आईपीएल 2013 में बेटिंग और स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद गुरुनाथ मयप्पन भी इस मामले में फंसे. दरअसल वह चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामद हैं. 2013 में जब आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा हुआ तब श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष थे. गुरुनाथ पर यह आरोप लगे कि वह विंदु दारा सिंह के संपर्क में थे और उन्हें लगातार चेन्नई टीम से जुड़ी सूचनाएं पहुंचा रहे थे. इसक कारण मयप्पन पर आजीवन बैन लगा दिया गया.
राज कुंद्रा: इसी विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा का भी नाम सामने आया था. दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि कुंद्रा आईपीएल के चौथे सीजन 50 लाख, पांचवें सीजन में 40 लाख और छठे सीजन में 12.5 लाख रुपये सट्टेबाजी में गंवा चुके हैं. राज कुंद्रा पर भी लाइफ बैन लगा था. जबकि कुंद्रा और विंदु दारा सिंह करीबी दोस्त हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने शिल्पा के आईपीएल के दौरान एक मैच में सट्टा लगाने और एक लाख रुपये हारने की बात का खुलासा भी किया था.
बहरहाल, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण राजस्थान और चेन्नई को दो साल का निलंबन झेलना पड़ा था.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदीराज कुंद्रा: इसी विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा का भी नाम सामने आया था. दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि कुंद्रा आईपीएल के चौथे सीजन 50 लाख, पांचवें सीजन में 40 लाख और छठे सीजन में 12.5 लाख रुपये सट्टेबाजी में गंवा चुके हैं. राज कुंद्रा पर भी लाइफ बैन लगा था. जबकि कुंद्रा और विंदु दारा सिंह करीबी दोस्त हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने शिल्पा के आईपीएल के दौरान एक मैच में सट्टा लगाने और एक लाख रुपये हारने की बात का खुलासा भी किया था.
बहरहाल, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण राजस्थान और चेन्नई को दो साल का निलंबन झेलना पड़ा था.
https://ift.tt/2kFfXwi
0 Comments