नगरोटा शिविर में हुए आतंकी हमले के मददगार को एनआईए ने किया गिरफ्तार

साल 2016 में आतंकी हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई थी जबिक तीन अन्‍य जवान घायल हो गए थे.



Updated: June 2, 2018, 6:19 PM IST
जम्‍मू के निकट नगरोटा शिविर में साल 2016 में हुए आतंकी हमले की जांच रही राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के बारे में खबर है कि वह पाकिस्‍तानी आतंकवादियों की मदद करता था. एनआईए की टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने मोहम्‍मद रमजान को गिरफ्तार किया है. मोहम्‍मद रमजान पर आरोप है कि 29 नवंबर 2016 में नगरोटा शिविर में हुए आतंकी हमले में उन्‍होंने आतंकवादियों की मदद की थी. साल 2016 में आतंकी हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई थी जबिक तीन अन्‍य जवान घायल हो गए थे. इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन पाकिस्‍तानी आतंकवादी भी मारे गए थे. सेना को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्‍फोटक सामग्री और अन्‍य कई सामान बरादम हुए थे.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2LUQ73N

Post a Comment

0 Comments