मिशन 2019: अब NamoApp तय करेगा BJP सांसदों-विधायकों का भविष्य

'NamoApp' ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शनिवार को चार सवाल पूछे गए. इनमें मोदी ने विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से लोगों से फीडबैक मांगे हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य और लोकसभा-विधानसभा में सबसे पॉपुलर बीजेपी नेता की भी जानकारी मांगी है.

Updated: June 2, 2018, 6:41 PM IST
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. मोदी सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं. एक साल का कार्यकाल बाकी है. ऐसे में पीएम मोदी ने अपने सांसदों और विधायकों से उनके चार साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगा है. इसके लिए पीएम ने NamoApp पर 4 सवाल पूछे हैं, इस ऐप के जरिये ही पीएम मोदी अब जनता का फीडबैक भी लेंगे. इससे बीजेपी सांसदों और विधायकों का भविष्य तय होगा.

'NamoApp' ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शनिवार को चार सवाल पूछे गए. इनमें मोदी ने विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से लोगों से फीडबैक मांगे हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य और लोकसभा-विधानसभा में सबसे पॉपुलर बीजेपी नेता की भी जानकारी मांगी है.

'NamoApp'पर मोदी ने पूछे ये सवाल:

>> आप अपने सांसदों और विधायकों के काम-काज से कितने खुश हैं?
>> आपके राज्य और क्षेत्र में 3 सबसे पॉपुलर बीजेपी नेता कौन हैं?

>> केंद्र सरकार और जिन राज्यों में बीजेपी शासित सरकारें हैं, वहां की तीन पॉलिसी जो आपके क्षेत्र में सबसे ज्यादा चली?

>> क्या आपको लगता है कि सरकार के कामकाज में तेजी आई है?

पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली पर भी जनता से राय मांगी है. बता दें कि इससे पहले 26 मई को सरकार के 4 साल के मौके पर पीएम मोदी ने जनता से सरकार के कामकाज की रेटिंग की फीडबैक ली थी.

from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2kJq2bw

Post a Comment

0 Comments