जनता की इस परेशानी को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस 'ट्वीट मोर्चे' की शुरुआत की गई है

Updated: June 2, 2018, 7:54 PM IST
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 16 दिन तक वृद्धि के बाद पिछले 4 दिनों में पेट्रोल की कीमत में केवल 23 पैसे और डीजल की कीमत में केवल 20 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई है. तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने 2 जून से ट्विटर पर मोर्चा खोला है.
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज बढ़ते चले जा रहे हैं. इससे जनता त्रस्त है. जनता की इस परेशानी को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस 'ट्वीट मोर्चे' की शुरुआत की गई है.
निरुपम ने बताया 'ट्वीट मोर्चा' ऑनलाइन अभियान का एक हिस्सा है. आम जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर अपनी बात नहीं कह सकती, इसलिए सोशल मीडिया को हथियार बनाकर सीधे उन तक अपनी बात पहुंचाने का मौका 'ट्वीट मोर्चा' उपलब्ध कराएगा. जिसके माध्यम से लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के तरीकों के सुझाव दे सकेंगे.

Want to voice your opinion against escalating fuel price? Join #TweetMorcha tomorrow with @sanjaynirupam @jamewils @suchetadalal @priyankac19 @JhaSanjay from wherever you are & make your voice count
Tag the answerable, PM @narendramodi CM @Dev_Fadnavis Use hashtag #CutFuelTaxes

https://ift.tt/2LUbmCL
0 Comments