J&K: श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला, 3 जवान और नागरिक घायल

इन हमलों में सीआरपीएफ के 4 जवानों समेत एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए. सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है.



Updated: June 2, 2018, 11:54 PM IST
श्रीनगर में शनिवार शाम को ढाई घंटे के अंदर आंतकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की गाड़ियों पर ती ग्रेनेड हमले किए. इन हमलों में सीआरपीएफ के 4 जवानों और एक महिला घायल हुए हैं. सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

जानकारी के मुताबिक, पहला हमला फतह कदाल इलाके में हुआ, जहां सीआरपीएफ के 3 जवानों समेत एक स्थानीय नागरिक जख्मी हुए. दूसरा हमला बादशाह ब्रिज के पास हुआ. इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल है. तीसरा हमला श्रीनगर के जहांगीर चौक में हुआ. यहां 300 मीटर की दूरी से हमले को अंजाम दिया गया. मोमिनाबाद-बातामालू में हमले की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इससे इनकार किया.

न्यूज़ एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, आतंकियों ने करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ की 82 बटालियन की गाड़ी को ग्रेनेड से निशाना बनाया. जिस वक्त हमला हुआ, तब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे.

शुक्रवार को कश्मीर में अलग-अलग इलाकों में 5 ग्रेनेड हमले किए गए. इन पांचों हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. इन हमलों में कई जवान और आम नागरिक घायल हुए हैं. इसके पहले नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को ही सीआरपीएफ की गाड़ी की टक्कर से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

ANI @ANI
Visuals from Fateh Kadal's Chinkral Mohalla in Srinagar where 3 CRPF personnel and 1 civilian were injured after terrorists lobbed grenade on CRPF 82 Battalion. The injured are out of danger & their condition is stable. #JammuAndKashmir
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2sB2OI3

Post a Comment

0 Comments