कुमारस्वामी ने कहा, मुझे मीडिया में इस तरह की खबर दिखाई दी कि मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के आबंटन में देवगौड़ा की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Updated: June 2, 2018, 9:40 PM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने जनतादल सेक्यूलर और कांग्रेस मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के आवंटन में एच डी देवगौड़ा की अहम भूमिका होने की खबरों को खारिज किया है. उन्होने कहा कि देवगौड़ा ने महज विभागों को अंतिम रूप दिये जाने को अपनी मंजूरी दी.
कुमारस्वामी ने कहा, मुझे मीडिया में इस तरह की खबर दिखाई दी कि मंत्रिमंडल के गठन और विभागों के आवंटन में देवगौड़ा की भूमिका महत्वपूर्ण रही. ये सच से परे है. उन्होंने केवल विभागों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने को अपनी मंजूरी दी.
कुमारस्वामी ने ऊर्जा विभाग के लिए जद (एस) के एच डी रेवन्ना और कांग्रेस के डी के शिवकुमार के बीच किसी तरह के गतिरोध से भी इनकार किया.
मुख्यमंत्री ने हालांकि इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने वित्त विभाग की मांग की है. इसके लिए उन्होंने दलील दी कि उन पर लोगों से किये गए वादों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है.

केंद्र द्वारा कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के गठन के बारे में कुमारस्वामी ने कहा कि जद (एस)- कांग्रेस सरकार कानूनी और इंजीनियरिंग विशेषज्ञों से राय - मशविरा करने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय करेगी.
from Latest News देश News18 हिंदीhttps://ift.tt/2Jb00J1
0 Comments