कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों के सुसाइड पर नहीं दिया आपत्तिजनक बयान

किसानों के सुसाइड को लेकर राधा मोहन सिंह ने कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया.



Updated: June 2, 2018, 9:17 PM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शनिवार को पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया में आने के लिए किसान तरह तरह के उपक्रम कर रहे हैं. सिंह ने कहा कि देश में करोड़ो की संख्या में किसान हैं और उसमें कुछ किसानों का ये प्रदर्शन मायने नहीं रखता. हालांकि किसानों के सुसाइड को लेकर उन्होंने कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया.

न्यूज 18 हिंदी ने चूकवश खबर लगाई थी कि राधा मोहन सिंह ने किसानों की आत्महत्या पर आपत्तिजनक बयान दिया है. इस गलत सूचना की वजह से बनी स्थिति के लिए हमें खेद है.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2HeKTw7

Post a Comment

0 Comments