पैथ लैब का गोरखधंधा : 100 रुपए में तैयार हो जाती है किसी भी बीमारी की रिपोर्ट

"आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन पैथोलॉजी टेस्ट के बिना कोई भी डॉक्टर आप की बीमारी को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाता वो टेस्ट करने वाले पैथोलॉजी को लेकर देश में कोई ठोस कानून नहीं है"



Updated: June 2, 2018, 9:44 PM IST
स्वास्थ्य विभाग की टीम पैथोलॉजी लैब में भले ही कार्रवाई कर रही हो, लेकिन लैब संचालकों को स्वास्थ्य विभाग का कोई डर नहीं है. ताजा मामला है हरियाणा के सोनीपत का, जहां स्वास्थ्य विभाग का नोटिस मिलने के बाद भी लैब संचालक पैथोलॉजी टेस्ट का धंधा बेखौफ होकर चला रहे हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन पैथोलॉजी टेस्ट के बिना कोई भी डॉक्टर आप की बीमारी को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाता वो टेस्ट करने वाले पैथोलॉजी को लेकर देश में कोई ठोस कानून नहीं है. लेकिन अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पैथोलॉजी टेस्ट के गोरखधंधे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

इसी के तहत सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोनीपत के कई पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की उसमें 66 लैब में खामियां पाई गई जिनको एक हफ्ते का नोटिस दिया गया था. लेकिन एक हफ्ते का नोटिस मिलने के बाद भी कुछ लैब वाले इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे.

जब न्यूज18 की टीम राज पैथोलॉजी लैब पहुंची, तो हमने उनको HB ग्रुप टेस्ट करवाने की बात कही लेकिन जब उन्होंने रिपोर्ट दी तो न उसमें लैब टेक्नीशियन के साइन थे और न ही उनके पास कोई डॉक्टर था.
उसके बाद न्यूज18 की टीम ने राज पैथोलॉजी लैब के मालिक वीरेंद्र से बात की, उनसे कहा कि हमें कुछ दिन अवकाश के लिए एक मेडिकल बनवाना है. तो वीरेंद्र ने आनंद क्लीनिक भेज दिया जहां डॉक्टर पहले से ही टीम का इंतजार कर रहा था.

जब टीम डॉक्टर आनंद के पास पहुंची तो वह 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 16 दिन का मेडिकल बनाने को तैयार हो गया और बिना किसी टेस्ट के ही कई बीमारियां बता दीं. इसके बाद डॉक्टर आनंद टीम को ओम पैथोलॉजी लैब पर ले गए, जहां ओम पैथोलॉजी लैब का कर्मचारी सौ रुपए में सभी बीमारियों की टेस्ट रिपोर्ट बनाने को तैयार हो गया.

इससे पता चलता है कि पैथोलॉजी टेस्ट का गोरखधंधा करने वाले  और कुछ डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग का कोई डर नहीं है. अब देखने की बात है स्वास्थ्य विभाग पैथोलॉजी लैब और डॉक्टर के इस गोरखधंधे पर कैसे नकेल कसता है. मामले में सीएमओ सोनीपत ने कहा कि मामला अभी हमारे संज्ञान में आया है, जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई करेंगे.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2xCzl6C

Post a Comment

0 Comments