इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा जमीन के मालिकाना हक का मामला है. इसका आस्था से कोई लेना- देना नहीं है.

Updated: June 5, 2018, 8:16 PM IST
चेन्नई में आयोजित एक इफ्तार पार्टी के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ''हम चाहते हैं कि दलित और मुसलमान के बीच संबंध अच्छे रहें. यह समझना जरूरी है कि कमजोर वर्ग का मिलना जरूरी है. हमारा मकसद हिंदू पॉलिटिक्स और जनेऊ पॉलिटिक्स को रिजेक्ट करना है. क्षेत्रीय पार्टियां ही भाईचारे को कायम रख सकती हैं.
एआईएमआईएम के नेता ओवैसी ने यह भी कहा कि शरीयत की हिफाजत के लिए बाबरी मस्जिद को फिर से बनने के लिए दुआएं करते रहिए.
इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा जमीन के मालिकाना हक का मामला है. इसका आस्था से कोई लेना- देना नहीं है. यह न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के शासन से जुड़ा है. हर एक को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना होगा. ओवैसी ने यह भी कहा था कि 2019 में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों से पहले बाबरी मुद्दे पर फैसला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे भारी राजनीतिकरण हो जाएगा.
ओवैसी ने यह भी कहा था कि ‘मुझे 100 फीसदी यकीन है कि 2019 के चुनावों से पहले फैसला आ जाएगा, क्योंकि बीजेपी ऐसा ही चाहती है. भगवान राम इस देश का जीवन हैं. लेकिन आस्था और भावनाएं अदालत में नहीं चलतीं. बीजेपी को राम मंदिर की चिंता नहीं करनी चाहिए. इसे निर्मोही अखाड़ा(यह जमीन के मालिकाना हक विवाद में एक पक्ष है) पर छोड़ देना चाहिए.’
from Latest News देश News18 हिंदीएआईएमआईएम के नेता ओवैसी ने यह भी कहा कि शरीयत की हिफाजत के लिए बाबरी मस्जिद को फिर से बनने के लिए दुआएं करते रहिए.
इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा जमीन के मालिकाना हक का मामला है. इसका आस्था से कोई लेना- देना नहीं है. यह न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के शासन से जुड़ा है. हर एक को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना होगा. ओवैसी ने यह भी कहा था कि 2019 में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों से पहले बाबरी मुद्दे पर फैसला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे भारी राजनीतिकरण हो जाएगा.
ओवैसी ने यह भी कहा था कि ‘मुझे 100 फीसदी यकीन है कि 2019 के चुनावों से पहले फैसला आ जाएगा, क्योंकि बीजेपी ऐसा ही चाहती है. भगवान राम इस देश का जीवन हैं. लेकिन आस्था और भावनाएं अदालत में नहीं चलतीं. बीजेपी को राम मंदिर की चिंता नहीं करनी चाहिए. इसे निर्मोही अखाड़ा(यह जमीन के मालिकाना हक विवाद में एक पक्ष है) पर छोड़ देना चाहिए.’
https://ift.tt/2JevW36
0 Comments