प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में सभी को मकान दिलाने के लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है

Updated: June 5, 2018, 8:19 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को बिना परेशानी उनके मकान मिल सकें यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार आवासीय क्षेत्र को भ्रष्टाचार और दलाल मुक्त बनाने पर काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ग्रामीण और शहरी इलाकों में अफोर्डेबल दरों पर गरीबों के लिए तेजी से मकान बनना सुनिश्चित हो रहा है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा, हम आवासीय क्षेत्र को भ्रष्टाचार और दलाल मुक्त बनाने पर काम कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि लाभार्थियों को बिना किसी दिक्कत के अपने मकान मिल जाएं.
उन्होंने यह भी कहा कि आवासीय क्षेत्र को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा, इससे शहरों और गांवों में गरीबों के लिए तेजी से मकान बन रहे हैं.

मोदी का कहना है, महिलाओं, दिव्यांगों, एससी / एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मकान मिल सकें, इसपर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे नागरिकों के सम्मान से जुड़ा है. योजना के कारण लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं. इसी के साथ ही हम बेहतर गुणवत्ता वाले मकानों का तेजी से निर्माण करने के लिए कौशल विकास पर भी काम कर रहे हैं.
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में सभी को मकान दिलाने के लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 2022 में सभी के पास अपना मकान हो, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है.
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ जबकि शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ मकान बनाने की योजना बना रही है. सरकार ने अभी तक शहरी क्षेत्रों में 47 लाख से ज्यादा मकान बनाने की अनुमति दी है, जो पिछले दस साल के मुकाबले चार गुना ज्यादा है.
मोदी ने कहा कि वहीं शहरी क्षेत्र में राजग सरकार ने एक करोड़ मकान बनाने की अनुमति दी है, जबकि पिछली सरकार ने अपने अंतिम चार सालों में महज 25 लाख मकानों के निर्माण की अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मकानों के निर्माण में लगने वाले समय को भी 18 महीने से घटा कर छह महीने कर दिया है.
from Latest News देश News18 हिंदीउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे नागरिकों के सम्मान से जुड़ा है. योजना के कारण लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं. इसी के साथ ही हम बेहतर गुणवत्ता वाले मकानों का तेजी से निर्माण करने के लिए कौशल विकास पर भी काम कर रहे हैं.
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में सभी को मकान दिलाने के लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 2022 में सभी के पास अपना मकान हो, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है.
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ जबकि शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ मकान बनाने की योजना बना रही है. सरकार ने अभी तक शहरी क्षेत्रों में 47 लाख से ज्यादा मकान बनाने की अनुमति दी है, जो पिछले दस साल के मुकाबले चार गुना ज्यादा है.
मोदी ने कहा कि वहीं शहरी क्षेत्र में राजग सरकार ने एक करोड़ मकान बनाने की अनुमति दी है, जबकि पिछली सरकार ने अपने अंतिम चार सालों में महज 25 लाख मकानों के निर्माण की अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मकानों के निर्माण में लगने वाले समय को भी 18 महीने से घटा कर छह महीने कर दिया है.
https://ift.tt/2syT9CL
0 Comments