इस फैसले से 64 हजार एमबीबीएस सीटों में से 10 हजार से ज्यादा खत्म हो जाएंगी.

Updated: June 5, 2018, 7:50 PM IST
केंद्र सरकार ने 82 मेडिकल कॉलेजों में इस साल प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिन कॉलेजों पर प्रतिबंध लगा है उनमें से 70 निजी और 12 सरकार की ओर से चलाए जाने वाले हैं. इस फैसले से 64 हजार एमबीबीएस सीटों में से 10 हजार से ज्यादा खत्म हो जाएंगी. इस फैसले से एमबीबीएस करने के इच्छुक छात्रों को झटका लगेगा क्योंकि पहले से ही कम सीटों की वजह से कई छात्र एमबीबीएस नहीं कर पाते हैं.
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 68 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है. इनमें से 31 सरकारी और 37 प्राइवेट कॉलेज बनने थे. इनके खुलने पर इस साल एमबीबीएस के लिए नौ हजार सीटें बढ़ जाती. मेडिकल काउंसिल की बैठक के बाद यह फैसला गुरुवार को लिया गया था. मेडिकल काउंसिल ने कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर, फेकल्टी और मरीजों की संख्या के बाद कॉलेजों में प्रवेश रोकने का सुझाव दिया था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार सरकारी और पांच निजी कॉलेजों का 50 से 100 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया.
इसके अलावा 31 कॉलेजों में कार्डियोलॉजी, नेफ्रॉलॉजी,प्लास्टिक सर्जरी जैसे स्पेशियलिटी कॉर्स शुरू करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया. इनमें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का भी नाम शामिल है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस साल फरवरी में साल 2021-22 तक 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया था. इससे पहले 2019 तक 58 मेडिकल कॉलेज खोले जाने थे.
from Latest News देश News18 हिंदीस्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 68 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है. इनमें से 31 सरकारी और 37 प्राइवेट कॉलेज बनने थे. इनके खुलने पर इस साल एमबीबीएस के लिए नौ हजार सीटें बढ़ जाती. मेडिकल काउंसिल की बैठक के बाद यह फैसला गुरुवार को लिया गया था. मेडिकल काउंसिल ने कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर, फेकल्टी और मरीजों की संख्या के बाद कॉलेजों में प्रवेश रोकने का सुझाव दिया था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार सरकारी और पांच निजी कॉलेजों का 50 से 100 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया.
इसके अलावा 31 कॉलेजों में कार्डियोलॉजी, नेफ्रॉलॉजी,प्लास्टिक सर्जरी जैसे स्पेशियलिटी कॉर्स शुरू करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया. इनमें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का भी नाम शामिल है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस साल फरवरी में साल 2021-22 तक 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया था. इससे पहले 2019 तक 58 मेडिकल कॉलेज खोले जाने थे.
https://ift.tt/2LUnxQd
0 Comments