बिजली विभाग के 10 करोड़ जमा करने के नोटिस पर DMRC का इनकार




Updated: June 5, 2018, 7:47 PM IST
नोएडा बिजली विभाग ने दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को 10 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा करने का नोटिस जारी किया है. इसके जवाब में डीएमअारसी ने भी रेलवे का हवाला देते हुए इलेक्ट्रिसिटी पर कोई टैक्‍स न देने की बात कही है.

बता दें कि आज बिजली विभाग की अोर से डीएमआरसी को 48 घंटे का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया. यूपीपीसीएल के एक्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ओझा ने कहा कि उन्‍होंने जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है और मुनादी करा दी है. डीएमआरसी को 48 घंटे का समय दिया गया है. बकाया जमा न करने पर बिजली कनेक्‍शन काट दिया जाएगा.

इस पर दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रवक्‍ता अनुज दयाल ने news18 hindi को बताया कि डीएमआरसी रेलवे है और रेलवे के नियम इसपर भी लागू होते हैं. डीएमआरसी को इलेक्ट्रिसिटी पर कोई टैक्‍स देने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी के साथ हुए समझौते के अनुसार मेट्रो निर्माण के दौरान ही यह फैसला किया गया था कि डीएमआसी इस टैक्‍स का भुगतान नहीं करेगी. अगर जरूरत पड़ती है तो डीएमआसी इस मामले को आगे ले जाएगी.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2Jmgr55

Post a Comment

0 Comments