मैच के दौरान स्लिप में खड़े होकर नासिर हुसैन ने की कमेंट्री, क्रिकेट फैंस ने ICC से पूछे सवाल

बेशक आईसीसी ने इस नई पहल को आजमाने का फैसला किया हो, लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई.



Updated: June 1, 2018, 6:07 PM IST
वर्ल्‍ड इलेवन और वेस्‍टइंडीज के बीच हुए टी20 मैच को आईसीसी ने इंटरनेशनल मैच का दर्जा दिया है. इसमें कार्लोस ब्रैथवेट की कप्‍तानी वाली टीम ने शाहिद अफरीदी की टीम को 72 रनों से हराकर जीत हासिल की. लेकिन ये मैच अपनी अनोखी कमेंट्री के लिये याद किया जाएगा.

यकीनन आपने किसी भी खेल में कमेंटेटर को कमेंट्री करते हुए कमेंट्री बॉक्‍स में जरूर देखा होगा, पर क्‍या कभी किसी कमेंटेटर को मैच के दौरान ग्राउंड पर ऐसा करते हुए देखा है. जी हां, ऐसा ही वाकया क्रिकेट के ‘मक्‍का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर गुरुवार को देखा गया.

इस चैरिटी मैच में इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान और वर्तमान में कमेंटेटर नासिर हुसैन स्लिप में कमेंट्री करते नजर आये, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
बेशक आईसीसी ने इस नई पहल को आजमाने का फैसला किया हो, लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर ना सिर्फ तरह-तरह के जोक्‍स बने हैं बल्कि इसकी आलोचना भी हुई.

एक फैन ने पूछा, मैच के दौरान कमेंटेटर मैदान में...आईसीसी कृपया बताएं यह इंटरनेशनल मैच है या लिस्‍ट ए मैच. एक अन्‍य ने ट्वीट किया, 'नासिर हुसैन एक रिपोर्टर के रूप में इंटरनेशनल मैच के दौरान मैदान में..इसकी किसी भी स्थिति में इजाजत नहीं दी जानी चाहिए थी.' एक अन्‍य फैन ने लिखा, ऐसे मैच मनोरंजन के लिए होते हैं, इन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय मैच का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी
https://ift.tt/2J6fr52

Post a Comment

0 Comments