भिवानी में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

गांव सूई के पास एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला. शव की शिनाख्त सूई गांव निवासी बिजेन्द्र के रुप में हुई है. मामले की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पातल लाया गया.



Updated: June 6, 2018, 7:24 PM IST
भिवानी में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पहला हादसा गांव हालुवास के पास टाटा-407 की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत का है. वहीं दूसरा हादसा सूई गांव के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुआ.

बताया जाता है कि गांव गोविन्दपुरा निवासी 45 वर्षिय रविन्द्र अपनी बाइक पर भिवानी से अपने गांव जा रहा था. उसके साथ ही उसका भतीजा विष्णु और साला दूसरी बाइक पर थे. जैसे ही वो गांव हालुवास के पास पहुंचे तो एक टाटा-407 ने रविन्द्र की बाइक को टक्कर मार दी. इससे रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरी तरफ गांव सूई के पास एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला. शव की शिनाख्त सूई गांव निवासी बिजेन्द्र के रुप में हुई है. मामले की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पातल लाया गया.

जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार और मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि बिजेन्द्र घूमने के लिए कल देर शाम घर से निकला था और रात को ही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2M4h19F

Post a Comment

0 Comments