राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने कहा , ‘‘राष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण करने के बाद निर्णय किया था कि राष्ट्रपति भवन जैसी सार्वजनिक इमारत में करदाताओं के खर्चे पर किसी तरह का धार्मिक समारोह या त्योहार नहीं मनाया जाएगा.''

Updated: June 6, 2018, 8:22 PM IST
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं करेंगे. राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने कहा , ‘‘राष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण करने के बाद निर्णय किया था कि राष्ट्रपति भवन जैसी सार्वजनिक इमारत में करदाताओं के खर्चे पर किसी तरह का धार्मिक समारोह या त्योहार नहीं मनाया जाएगा. देश के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया और यह सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों पर लागू होता है.’’
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति हर प्रमुख त्योहार के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं. एक दशक के अंतराल के बाद राष्ट्रपति भवन में कोई इफ्तार उत्सव नहीं होगा.
अधिकारी ने कहा कि साल 2002-2007 में राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल को छोड़कर इफ्तर पार्टियों को परंपरागत रूप से राष्ट्रपति भवन में मनाया गया है.
from Latest News देश News18 हिंदीउन्होंने कहा कि राष्ट्रपति हर प्रमुख त्योहार के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं. एक दशक के अंतराल के बाद राष्ट्रपति भवन में कोई इफ्तार उत्सव नहीं होगा.
अधिकारी ने कहा कि साल 2002-2007 में राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यकाल को छोड़कर इफ्तर पार्टियों को परंपरागत रूप से राष्ट्रपति भवन में मनाया गया है.
https://ift.tt/2sMrEVs
0 Comments