ज़बरदस्त फीचर्स से लैस 10 हज़ार से भी कम है Samsung के इस फोन की कीमत

फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है

news18 hindi | June 2, 2018, 3:28 PM IST

सैमसंग ने अपने पॉपुलर J सीरीज़ में एक और नया बजट फोन जोड़ दिया है. कंपनी ने भारत में गैलेक्सी J4 लॉन्च कर दिया है. गैलेक्सी J4 भी हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे6 और ए6 प्लस की तरह मेक फॉर इंडिया फीचर के साथ आता है जो मेमोरी स्पेस बचाने के लिए सोशल मीडिया एप्लीकेशन्स से इमेज और वीडियो कंटेंट को ऑटोमैटिकली एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड पर भेजने में यूज़र्स की मदद करता है.

 फोन में 5.5 इंच की सुपर AMOLED एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का एक्सिनोस प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है.

 फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें अपर्चर f1.9 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दी गई है. इसके अलावा फोन में पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है.

from Latest News लॉन्च/रिव्यू News18 हिंदी
https://ift.tt/2J61KHg

Post a Comment

0 Comments