इस बल्लेबाज ने ब्रैडमैन को दे दी थी मात, अब कोच बनकर छा जाने की तैयारी!

जस्टिन लैंगर की जगह इस खिलाड़ी को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का कोच बनाया गया



Updated: May 31, 2018, 1:52 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एडम वोजेस वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स टीम का कोच बनाया गया है. वोजेस को ये जिम्मेदारी जस्टिन लैंगर की जगह दी गई है. लैंगर ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच बन गए हैं. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान 38 साल के वोजेस की अगुवाई में पर्थ स्कॉरचर्स ने बिग बैश लीग में दो खिताब जीते हैं. वोजेस ने साल 2018 में हुए बीबीएल के बाद संन्यास ले लिया था.
वोजेस ने ब्रैडमैन को पछाड़ा था
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम वोजेस ने 2015 में 35 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. वोजेस ने पहले ही टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था. वो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. एक समय था जब वोजेस का औसत ब्रैडमैन से भी ज्यादा था. वोजेस का टेस्ट में औसत 99.94 था, वहीं वोजिस 100 से भी ज्यादा के औसत से रन बना रहे थे. हालांकि वोजिस ने 61.87 के बल्लेबाजी औसत के साथ रिटायरमेंट लिया जो कि ब्रैडमैन के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन है.


ऑस्ट्रेलिया के शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के खिलाफ एक मैच के दौरान वोजिस के सिर पर चोट लग गई थी जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर भी दिखाई दिया था. वोजिस ने वनडे में 45.78 के औसत से 870 रन भी बनाए थे.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी
https://ift.tt/2sgEL1Z

Post a Comment

0 Comments