चॉकलेट खाने से नहीं बढ़ता वजन

संतुलन में ली गई कोई भी चीज आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी. ऐसे ही अगर आप चॉकलेट लेते हैं तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा लेकिन इसे आपको संतुलन में लेना है.


news18 hindi | May 31, 2018, 3:55 PM IST

____________________________



चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता. बचपन में तो चॉकलेट के एक टुकड़े के पीछ हम अपने भाई-बहन से लड़ाई कर लिया करते थे जो कि आज भी रहती है. खाने के बाद मुंह मीठा ही क्यूं न करना हो. हम में से ज्यादातर लोग चॉकलेट लेना प्रिफर करते हैं. लेकिन आपकी फेवरेट चॉकलेट के पीछे कई मिथक भी हैं या यूं कहें कि लोगों को चॉकलेट के बारे में गलतफहमी है जिसे आज हम दूर करने वाले हैं.

चॉकलेट खाने से दांत खराब होते हैं और स्वास्थ्य भी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसमें फॉस्फेट, प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद करता है. अगर आप डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे चॉकलेट आपको कम ही खानी है.

चॉकलेट खाने से कोई भी स्किन संबंधित समस्या नहीं होती है. हमारी डाइट पर निर्भर करता है स्किन का खराब और अच्छा होना. अगर आप हेल्दी डाइट नहीं लेंगे तो इससे आपको मुहांसों की समस्या हो सकती है. हालांकि चॉकलेट में फैट पाया जाता है जिसके सेवन से भी आपको मुहांसों की समस्या हो सकती है लेकिन ये आपकी स्किन टाइप पर भी निर्भर करता है. पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं कि चॉकलेट खाने से मुहांसे होते हैं या नहीं.

संतुलन में ली गई कोई भी चीज आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी. ऐसे ही अगर आप चॉकलेट लेते हैं तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा लेकिन इसे आपको संतुलन में लेना है. जरूरत से ज्यादा चॉकलेट का सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है.
व्हाइट चॉकलेट, चॉकलेट नहीं होती है. ये एक कंफेक्शन मेड पदार्थ है जिसे कोको बटर, मिल्क सोलिड्स (दूध के मोटे-गाढ़े टुकड़े) और वनीला से तैयार किया जाता है. pic credit: pexels.com

from Latest News ट्रेंड्स News18 हिंदी
https://ift.tt/2LcbEEa

Post a Comment

0 Comments