योग दिवस की फोटो खींचने के लिए सरकार ने मांगी इसरो से मदद

आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय ने देश भर में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -2018’ के आयोजन के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं



Updated: June 5, 2018, 6:45 PM IST
आयुष मंत्रालय ने 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तस्वीरों के लिए  इसरो से संपर्क किया है. आईडीवाई के अवसर पर सुबह सात बजे से आठ बजे तक होने वाले कार्यक्रमों की उपग्रह से तस्वीर लेने के लिये आयुष मंत्रालय ने देश की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी इसरो से मदद मांगी है.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कई जगह होने वाले कार्यक्रम पर योग करने वालों के आकलन के लिये मंत्रालय ने इसरो की सहायता मांगी है.

पिछले साल 18 से 20 औपचारिक आयोजन हुए थे और करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने योग किया था.

आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद वाई . नाईक ने बताया कि मंत्रालय इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी के साथ बातचीत कर के 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिये योग प्रोटोकॉल बना रहा है.
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 40 से अधिक उम्र की महिलाओं का अस्पष्ट जनसांख्यिकीय समूह होता है और भारत के हर परिवार में इस उम्र की एक महिला होती है, जो करीब पांच से छह लोगों की देखभाल करती हैं.

अधिकारी ने कहा, उनकी सेहत का मुद्दा कभी सामने नहीं आता. इसलिए मंत्रालय ने इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी के साथ मिलकर 40 पार की महिलाओं के लिये प्रोटोकॉल विकसित किया है ताकि टेंशन, मेनोपॉज के लक्षण, ऑस्टियोआर्थराइटिस और उम्र संबंधी बीमारियों जैसे स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों से निपटने में महिलाओं को मदद मिले.

आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय ने देश भर में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -2018’ के आयोजन के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2LU88zn

Post a Comment

0 Comments