लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा

गर्मी से परेशान रेल यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफर्म नम्बर 5 पर ट्रेन को रोक कर हंगामा किया, तकरीबन दो घंटे तक हंगामा चलता रहा



Updated: June 5, 2018, 10:01 PM IST
रेलवे प्रशासन लाख दावे करे कि रेल का सफर सुगम और सुरक्षित है लेकिन भीषण गर्मी में रेल से यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ जाता है. पैसे खर्च करने के बाद भी सुविधा की जगह असुविधा मिलने से परेशान रेल यात्रियों ने कानपुर रेलवे सेन्ट्रल स्टेशन पर जमकर हंगामा किया.

गर्मी में पारा 40 डिग्री होते ही ट्रेनों के एसी फेल हो जाते हैं इससे एसी कोच में बैठे यात्री पसीने से तर-बतर हो जाते हैं. कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का एसी फेल हो गया.

गर्मी से परेशान रेल यात्रियों ने स्टेशन के प्लेटफर्म नम्बर 5 पर ट्रेन को रोक कर हंगामा किया. तकरीबन दो घंटे तक हंगामा चलता रहा. इसके बाद आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को समझा-बुझा कर ट्रेन को रवाना करवाया.
from Latest News देश News18 हिंदी
https://ift.tt/2swUY31

Post a Comment

0 Comments