जालान 2013 आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का मुख्य खिलाड़ी था, जिसमें पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत मुख्य आरोपी थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

Updated: June 5, 2018, 6:34 PM IST
आईपीएल सट्टेबाजी मामले में बुकी सोनू जालान ने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान का नाम लिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनू ने कहा है कि साजिद खान सात साल पहले क्रिकेट में सट्टा लगाते थे. सोनू के आरोपों की जांच थाणे पुलिस कर रही है. लेकिन अभी पुलिस ने साजिद खान को नोटिस नहीं भेजा है.
अरबाज खान ने ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल में अपना बयान दर्ज कराते हुए बताया था कि पिछले 6 सालों से वो आईपीएल में बेटिंग कर रहे हैं. पिछले साल के आईपीएल में 2 करोड़ 75 लाख की बेटिंग वो हारे, लेकिन उसके बाद वो कई मैच में सोनू जालान के जरिये जीते भी.
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अरबाज खान ने कहा कि वह पुलिस के साथ पूरा को-ऑपरेट कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, जांच में 10 से 15 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो बेटिंग किया करते थे.

कौन है सोनू जलान?
मलाड निवासी 42 साल का सोनू जालान करीब एक दशक से सट्टेबाजी रैकेट चला रहा है. सोनू के खिलाफ सट्टेबाजी के करीब 6 मामले दर्ज हैं. जिनमें से चार मामलों में उसे बेल मिल चुकी है. लेकिन हाल ही में एक अदालत ने उसके खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले में अब तक 6 लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है.
दाऊद का करीबी है सोनू
पुलिस के मुताबिक, सोनू दाऊद इब्राहिम का करीबी है. वह पाकिस्तान और सउदी अरब में रहकर क्रिकेट में सट्टेबाजी करता है. पुलिस ने सोनू को कल्याण कोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह इसी केस में एक आरोपी से मिलने आया था. सूत्रों के मुताबिक, डी कंपनी के लिए काम करने वाले सोनू ने दो क्रिकेट मैच फिक्स किए थे.
2013 आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का किंग था जालान
जालान 2013 आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का मुख्य खिलाड़ी था, जिसमें पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत मुख्य आरोपी थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया था. जालान के सट्टेबाजी के तार पाकिस्तान से लेकर गल्फ देशों तक फैला हुआ है.
https://ift.tt/2LZleeF
0 Comments