घटना के बाद महिला फ्लाइट से मुंबई चली गई थी और उसने ईमेल के जरिए बेंगलुरु के कमिश्नर को शिकायत भेजी

Updated: June 5, 2018, 6:10 PM IST
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ओला कैब के ड्राइवर ने एक महिला से बंधक बनाकर छेड़छाड़ की और फिर उसके कपड़े उतरवाकर फोटो ले ली. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीडि़त महिला पेशे से आर्किटेक्ट हैं और उसने एक जून को अलसुबह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने को कैब बुक की. ड्राइवर ने जल्दी पहुंचने की बात कहकर दूसरा रास्ता ले लिया.
महिला ने आगे बताया कि कार जब सुनसान जगह पहुंच गई तो ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ की. ड्राइवर ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर दिए और उसे धमकाया. उसने कई अन्य लोगों को बुलाकर गैंगरेप करने की धमकी भी दी. इसके बाद आरोपी ने कपड़े उतारने और फोटो के लिए पोज देने को कहा. जब महिला ने इनकार किया तो उसने गला दबाने का प्रयास किया. काफी विरोध के बाद उसे बात माननी पड़ी और वॉट्सऐप के जरिए फोटो देनी पड़ी.
कैब ड्राइवर ने 'दोस्ती' के लिए मांगा मोबाइल नंबर तो गाड़ी से कूदी लड़की
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की भी धमकी दी. घटना के बाद महिला फ्लाइट से मुंबई चली गई थी और उसने ईमेल के जरिए बेंगलुरु के कमिश्नर को शिकायत भेजी.

शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि ओला कैब को भी नोटिस भेजा गया है और उनसे पूछा गया है कि ड्राइवर का सत्यापन क्यों नहीं किया गया. ओला के प्रवक्ता ने कहा कि ड्राइवर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.
from Latest News देश News18 हिंदीhttps://ift.tt/2Jj7VUA
0 Comments