"अपने साले की शादी में जमकर डांस कर दुनिया को नाचने वाले संजीव श्रीवास्तव को पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बधाई मिली. अब विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है."

Updated: June 2, 2018, 11:30 PM IST
मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले संजीव श्रीवास्तव के साथ पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है, वो किसी सपने से कम नहीं है. सपना भी बुरा नहीं, अच्छा है, क्योंकि किसने सोचा था कि अपने साले की शादी में किया गया एक डांस इतना वायरल हो जाएगा कि देश-दुनिया के लोग उनके फैन हो जाएंगे.
अपने साले की शादी में जमकर डांस कर दुनिया को नाचने वाले संजीव श्रीवास्तव को पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बधाई मिली. अब विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
बता दें कि 45 साल के संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में गोविंदा के गाने 'दिल बहलता है मेरा आप के आ जाने से' पर जमकर डांस किया था. उनके एक दोस्त ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद ये वायरल हो चुका है.
संजीव श्रीवास्ताव पेशे से प्रोफेसर हैं और भोपाल के भाभा रिसर्च संस्थान में पढ़ाते हैं. उनके मोहल्ले के लोग उन्हें डब्बू नाम से पुकारते हैं.

"Professor Sanjeev Srivastava whose dancing video went viral on social media, has been appointed as the brand ambassador by #Vidisha Municipal Corporation #MadhyaPradesh (File pic)"
https://ift.tt/2kGU8wp
0 Comments