शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लॉर्ड्स पर मिला बड़ा सम्मान

स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर के बारे में बात करते हुए अफरीदी ने कहा, "मैं इस पल को कभी नहीं भूलूंगा.



Updated: June 1, 2018, 2:25 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज़ और वर्ल्ड इलेवन के बीच लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. अफरीदी को उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया.

स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर के बारे में बात करते हुए अफरीदी ने कहा, "मैं इस पल को कभी नहीं भूलूंगा. गार्ड ऑफ ऑनर मिलना और वो भी क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स के मैदान पर...ये बहुत बड़ी बात है." अफरीदी ने कहा, "आज का चैरिटी मैच एक ख़ास वजह के लिए खेला गया. इसका हिस्सा बन पाना मेरे लिए बेहद स्पेशल रहा. उन सभी लोगों का शुक्रिया जो आए और हमें स्पोर्ट किया."
अफरीदी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वर्ल्ड इलेवन टीम की कप्तानी कर रहे थे. इस चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज़ ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रनों रौंद दिया. चोट के बावजूद बल्लेबाज़ी करने उतरे अफरीदी केवल 11 रन बनाकर कैच आउट हो गए. सैमुअल बद्री की किफायती गेंदबाज़ी की मदद से वेस्टइंडीज़ ने 72 रनों से ये मैच जीत लिया.
पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 खेल चुके अफरीदी ने इर्मा और मारिया में हरीकेन पीड़ितों के लिए 20,000 डॉलर दान भी दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,196 रन और 541 विकेट हासिल कर चुके अफरीदी के फैन्स उन्हें टी20 लीग में खेलते देख सकेंगे.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी
https://ift.tt/2ssdx7C

Post a Comment

0 Comments