"स्मृति ईरानी ने कहा, "कहीं न कहीं विपक्ष का एक होना मोदी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा संकेत है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों को अपना वजूद बचाए रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है और एक होना पड़ रहा है. हाल में हुए उपचुनाव और चुनाव इसके उदाहरण हैं."

Updated: June 2, 2018, 11:27 PM IST
हालिया उपचुनाओं और विधानभा चुनावों में विपक्षी दलों की 'दोस्ती' को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है. शनिवार को अहमदाबाद में स्मृति ईरानी ने कहा- "भारत की जनता के लिए विपक्ष ये संकेत दे रहा है कि उनमें अब इतना दमखम नहीं है कि वो अकेले बीजेपी का सामना कर सके. अपने बलबूते, अपनी विचारधारा, नीति या नेतृत्व के बल पर हिंदुस्तान का दिल जीत सके. अपने वजूद को बचाने के लिए विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं."
स्मृति ईरानी ने कहा, "कहीं न कहीं विपक्ष का एक होना मोदी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा संकेत है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों को अपना वजूद बचाए रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है और एक होना पड़ रहा है. हाल में हुए उपचुनाव और चुनाव इसके उदाहरण हैं."
वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता को लेकर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया. स्मृति ने कहा, "राज्य सरकार निर्मम हत्याओं पर चुप्पी साधे बैठी है. अब तक सामने आकर किसी ने कुछ नहीं बोला है. सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से आक्रोश जाहिर किया जा रहा है."
उन्होंने कहा, "मैं आज देश के हर उस नागरिक से कहना चाहती हूं कि बंगाल की उस दशा की ओर देखें. जनता खुद तय करे कि वहां सिर्फ चुनाव में ही लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश नहीं होती. बल्कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है."

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी संगठित विपक्ष का हिस्सा है, जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रही है. इसलिए संयुक्त विपक्ष बीजेपी कार्यकर्ताओं की लक्षित हत्या में शामिल है."
स्मृति ईरानी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा, "मैं पेट्रोलियम मंत्री नहीं हूं और न ही वित्त मंत्री हूं. इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती हूं." (एजेंसी इनपुट के साथ)
from Latest News देश News18 हिंदीस्मृति ईरानी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा, "मैं पेट्रोलियम मंत्री नहीं हूं और न ही वित्त मंत्री हूं. इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती हूं." (एजेंसी इनपुट के साथ)
https://ift.tt/2LhmSao
0 Comments